समाचार

आचार्य विनम्र सागर जी का मंगल प्रवेश मंगलवार को: सनावद में भव्य होगी आचार्यश्री की अगवानी


आाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में मंगलवार को प्रातः 8 बजे सिद्धवरकूट की ओर से होगा। समाजजन उनकी भव्य अगवानी करेंगे। सनावद से सन्मति जैन काका की पढ़िए, यह खबर…


सनावद। संतों की नगरी में साधुओं का आना जारी है। समाज प्रवक्ता सन्मति काका ने बताया कि आाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में मंगलवार को प्रातः 8 बजे सिद्धवरकूट की ओर से होगा। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन बताया कि सभी समाजजन आचार्य संघ की मंगल अगवानी के लिए औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचेंगे। साथ ही आचार्य संघ की अगवानी में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बनंेगे। आचार्य श्री के मंगल आगमन के आचार्य श्री के मंगल प्रवचन संत भवन में होगे। आहार चर्या संपन्न होगी।

मंगल विहार हुआ

105 आर्यिकाश्री विरम्याश्री व 105 आर्यिका श्री विसंयोजनाश्री माताजी ससंघ का मंगल विहार सोमवार को शाम 5 बजे पुनासा की ओर हुआ। आप निरंतर विहार कर चिचोली में चातुर्मास करेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page