समाचार

आर्यिका रत्न 105 श्री प्रतिभामति माताजी ससंघ का हुआ मंगल विहारः पोदनपुर णमोकारधाम के दर्शन किए


सनावद में विराजित आर्यिका प्रतिभामति माताजी ने शुक्रवार को पोदनपुर णमोकारधाम के दर्शन कर बड़वाह की ओर विहार किया। उनके साथ नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पढ़िए सनावद से यह खबर…


सनावद। संतों की सेवा अग्रणी त्यागियों की नगरी सनावद में संत शिरोमणि समाधि सम्राट आचार्य श्री 108 विद्या सागरजी से दीक्षित अध्यात्म योगी आचार्य गुरुवर श्री 108 आर्जव सागरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका 105 प्रतिभा मति माताजी

ससंघ मंगल विहार शुक्रवार को सुबह 7 बजे बड़वाह की ओर हुआ। सन्मति काका ने बताया कि आप हाटपिपल्या में चातुर्मासरत आर्यिका माताजी श्री सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट की यात्रा कर नगर में पधारी थीं। जहां उन्होंने निरंतर 17 दिनों तक धर्म की गंगा प्रवाहित कर सभी नगरवासियों को अमृतपान करवाया।

माताजी ने दर्शन कर किया विहार

उन्होंने प्रतिदिन प्रातः अभिषेक, प्रवचन एवं शाम को गुरु भक्ति, आरती एवं प्रश्नमंच आयोजित किए थे। आर्यिका माता जी ने पोदनपुरम णमोकारधाम तीर्थ के दर्शन कर बड़वाह की ओर विहार किया।

विहार में यह हुए शामिल

विहार में सारथी के रूप में मुकेश जैन, आशीष झांझरी, प्रशांत जैन, हेमंत काका, विशाल सराफ, कमलेश भूच, राजू जैन, नरेश पाटनी, राहुल भूच, हर्षित जैन, लविश पाटनी, रेखा जैन, अंजू पाटनी, वंदना जैन, सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page