समाचार

श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा का आगमन 5 जून को : भव्य अगवानी में सहयोगी बनने का आह्वान


दिल्ली से गिरनार तीर्थ क्षेत्र तक निकाली जा रही 101 दिवसीय श्री गिरनार धर्म पदयात्रा का भव्य मंगल प्रवेश 5 जून को इंदौर में होगा।इसके लिए समाजजनों की बैठक 24 मई शनिवार को रात्रि में 8 बजे से दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोराकुंड में रखी गई है। जिसमें सभी समाज श्रेष्ठियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्यों एवं संतों के आशीर्वाद से तीर्थ रक्षा सुरक्षा के लिए विश्व जैन संगठन के तत्वावधान एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ मध्यप्रदेश के संयोजन में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से गिरनार तीर्थ क्षेत्र तक निकाली जा रही 101 दिवसीय श्री गिरनार धर्म पदयात्रा का भव्य मंगल प्रवेश 5 जून को इंदौर में होगा। विश्व जैन संगठन के राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने नगर के सकल जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर में अधिक से अधिक साधर्मी जन यात्रा में सम्मिलित हों। यात्रा का भव्य स्वागत करें। इसके लिए समाजजनों की बैठक 24 मई शनिवार को रात्रि में 8 बजे से दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोराकुंड मे रखी गई है। जिसमें सभी समाज श्रेष्ठियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। कृपया बैठक अवश्य पधारें और अपने-अपने विचारों से यात्रा की भव्य मंगल अगवानी को सुनिश्चित करें। सकल दिगंबर जैन समाज इंदौर और संयोजक विश्व जैन संगठन इंदौर की ओर से आह्वान किया गया है कि

भारत की ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत कराएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page