समाचार

विधि नायक ने खुशियां मनाई, भक्तिमय रहा माहौल: आदिवीर कल्पतरू तीर्थ के पंचकल्याणक में ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील


गुमास्ता नगर जिन मंदिर में मूर्ति प्रदाता और विधि नायक परिवार टीके मंजू वेद की ओर से भगवान के घर आने पर संगीत संध्या के जरिए खुशियां मनाई गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आदिवीर कल्पतरू तीर्थ में 28 अप्रेल से 3 मई तक चलने वाले पंचकल्याणक में अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने की अपील की गई है। इसकी तैयारियों जोरों पर हैं। बुधवार को गुमास्ता नगर जिन मंदिर में मूर्ति प्रदाता और विधि नायक परिवार टीके मंजू वेद की ओर से भगवान के घर आने पर खुशियां मनाई गई। बहुत बड़ी संख्या में समाजजनों ने इस आयोजन में भाग लिया। बहुत ही भक्ति मय माहौल में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन,, नरेंद्र वेद, अशोक खासगीवाला, प्रदीप बडजात्या, कमलरावका, कैलाश लुहाड़िया, प्रीतपाल टोंग्या, राजेश जैन दद्दू, संगीत वेद, अनामिका बाकलीवाल,ममता खासगीवाला, चिंतन जैन, चिराग गोधा, अतिशय सोनी विजेन्द्र सोगानी एवं समाजजन भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया। मूर्ति प्रदाता विधि नायक परिवार के यश कीर्ति सुख शांति की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समस्त आयोजकों ट्रस्टियो पात्रो को इस महापंचकल्याणक महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page