समाचार

पर्व : समग्र जैन समाज से सामूहिक महावीर जयंती पर्व मनाने का आह्वान


जैन एकता बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम ने आग्रह किया है कि इस बार महावीर जयंती का पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाए। 


इंदौर। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम ने शहर के सभी मंदिरों, स्थानकों, श्री संघ एवं सभी ट्रस्टों, सामाजिक समूहों एवं समस्त समाज जन (महिला-पुरुष, युवक-युवती), सभी महासंघों के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों से आग्रह किया है कि इस बार महावीर जयंती का पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाए। फोरम के मुताबिक आज हम सब की जटिल आवश्यकता है कि हम एक मत, एक रूप, एक विचार से सामाजिक गतिविधियां करें और जैन समाज के प्रभाव-प्रभुत्व और प्रतिनिधित्व को बढ़ाएं। हमें जैन एकता का परिचय देना होगा। सदस्यों का कहना है कि अभी सम्मेद शिखरजी के साथ कई मसलों पर देश के सभी जैनियों के मन में पीड़ा है। महावीर जयंती पर्व एक साथ मनाने पर हम इंदौर वासी पूरे देश में यह संदेश दे सकते हैं कि हम समग्र जैन समाज एकजुट होकर धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, आपस में रिश्तेदार और मेल मिलाप कर अपनी और अपने समाज की ताकत बढ़ा सकते हैं।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के निवेदन करने वाले सदस्यों में अशोक मेहता, कांतिलाल बम, डॉ. प्रकाश बांगानी, अशोक बड़जात्या, डॉ. जैनेन्द्र जैन भरत मोदी, नरेंद्र वैद, कैलाश वेद, रमेश भंडारी, इंदर सेठी, निर्मल कासलीवाल, विजय मेहता, राजा पाटोदी, नकुल पाटोदी, राजेश जैन दद्दू, निलेश रांका, स्वप्निल कोठारी, राजेश जैन (पार्षद), राजीव जैन (पार्षद), दीपक भटेवरा (पूर्व पार्षद), पवन जैन (पूर्व पार्षद), प्रकाश भटेवरा, कमल रावका, कैलाश लुहाडिया, जेनेश झांझरी, संतोष मामा, सुभाष विनायका, राहुल सेठी, मंजू मेहता, शांता भामावत, नरेंद्र बंबोरिया, किरण सिरोलिया, साधना भंडारी, उषा पाटनी, मुक्ता जैन, मयंक जैन सहित हजारों जैन परिवार शामिल हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page