समाचार

अन्नपूर्णा संस्था ने टीबी रोगियों को फूड बॉस्केट किट बांटे : पुत्र के जन्मदिन पर 108 फूड किट किए प्रदान 


मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था के तत्वावधान में सेवाभावी नियमित दानदाता समर एवं पूर्वा कंठाली ने अपने पुत्र स्पर्श के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आचार्य शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी वर्ष और आचार्य वर्धमानसागरजी के 36 वें आचार्य पदारोहण दिवस पर शासकीय अस्पताल में टीबी रोगियों को 108 फूड बॉस्केट किट बांटे। धामनोद से पढ़िए, यह खबर…


धामनोद। मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था के तत्वावधान में सेवाभावी नियमित दानदाता समर एवं पूर्वा कंठाली ने अपने पुत्र स्पर्श के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आचार्य शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी वर्ष और आचार्य वर्धमानसागरजी के 36 वें आचार्य पदारोहण दिवस पर शासकीय अस्पताल में टीबी रोगियों को 108 फूड बॉस्केट किट बांटे। जिला क्षय रोग विशेषज्ञ अधिकारी डॉ. संजय जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. संजय पाटीदार पूर्व बीएमओ के विशेष आतिथ्य में उपहार स्वरूप किट वितरण किए गए।

इस अवसर पर मुकेश पंडाग्रे डॉट्स प्लस सुपरवाइजर, विकास शर्मा, गबू बेनल, जगदीश कुशवाहा सुपरवाइजर, कालू सिंह बघेल टीवीएचपी, मनोहर कटारे लैब टेक्नीशियन सहित संस्था के धीरजसिंह चौहान, शशि श्रीवास्तव, कविता तोमर, प्रभु स्वामी एवं अन्य कई सेवादार उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने किया एवं आभार अध्यक्ष दीपक प्रधान ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page