समाचार

ईडर नगर गुजरात: अमूर्तमति माताजी ने धारण की पूर्ण संल्लेखना

ईडर नगर(गुजरात)। परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य 108 श्री वर्धमानसागर जी महाराज जी से दीक्षित एवं परम पूज्य विदुषी आर्यिका 105 श्री प्रशांतमति माताजी की शिष्या परम पूज्य आर्यिका श्री अमूर्तमति माताजी ने शनिवार को श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में चारों प्रकार के आहार-पानी का त्याग कर पूर्ण संल्लेखना धारण की।

इस अवसर पर परम पूज्य आर्यिका श्री नमनश्रीमति माताजी और परम पूज्य आर्यिका श्री विनयप्रभामति माताजी का मंगल सानिध्य रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page