समाचार

विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों ने दिया आहार : मुनि श्री 108 निर्वेगसागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया अक्षय तृतीया महापर्व


श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्वेगसागर जी महाराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारबिंद से वृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजा की गई। पढ़िए राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्वेगसागर जी महाराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारबिंद से वृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजा की गई। इसके पश्चात मुनि श्री कहा कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन हजारों वर्ष पहले जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से आहार किया था।

राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहारदान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था, अतः यह तिथि अक्षय तृतीया के रूप में मानी जाती है। आज आचार्य विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों के द्वारा मुनि श्री को नवधा भक्ति के साथ आहार दिया और बच्चों ने कई नियम भी लिए। मुनि श्री ने पाठशाला के बच्चों को विशेष आशीर्वाद दिया। आज का आहार देने का सौभाग्य नरेंद-वीणा झांझरी और मीरा-प्रदीप छाबडा के परिवार को प्राप्त हुआ। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page