समाचार

जैन मिलन अरिहंत अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन : साधु-संतों एवं असहाय लोगों को वितरित किए स्वल्पाहार पैकेट


जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने अपना जन्मदिन साधु-संतों और असहाय लोगों की सेवा कर मनाया। टीम रोटी बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वल्पाहार पैकेट वितरण कर करुणा, दया और मानवता का संदेश दिया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भोपाल। मानवता की सबसे बड़ी पहचान सेवा है – इस कथन को चरितार्थ करते हुए जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने अपना जन्मदिन साधु-संतों एवं असहाय लोगों की सेवा कर मनाया। इस अवसर पर टीम रोटी बैंक के सहयोग से स्वल्पाहार पैकेट ससम्मान वितरित किए गए।

अजित जैन सोनू ने कहा कि “भारतीय जैन मिलन हमेशा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी मानवता की सेवा में यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।” उन्होंने बताया कि यह सेवा केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि करुणा, दया और मानवता का सशक्त संदेश है, जो समाज को नई प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी शाह विमल चंद जैन, क्षेत्रीय उप मंत्री राकेश जैन बच्चू, सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन, पार्षद राहुल जैन, टीम रोटी बैंक से बबलू सिंधी, दीपक चावला, पंकज मेहरोत्रा एवं आशीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में टीम रोटी बैंक ने जैन मिलन अरिहंत को ऐसे सेवाभावी कार्यों के लिए साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page