समाचार

अहिंसा णमोकार ग्रुप द्वारा जल सेवा: अठगांव में जल व शरबत वितरण किया गया 


अहिंसा णमोकार ग्रुप की सदस्यों द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को जल व शरबत वितरण कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। अहिंसा णमोकार ग्रुप की सदस्यों द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को जल व शरबत वितरण कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अठगांव एरिया में सैकड़ों लोगो को गर्मी से राहत पहुंचाते हुए जल व शरबत वितरण किया गया। इस उत्कृष्ट सेवा की लोगो ने बहुत प्रशंसा की।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ग्रूप की दीपिका सेठी, अलका पाटनी, नैना बिनायक्या, अनु जैन, वर्षा जैन, कविता सेठी, मेनका जैन, नीलम जैन, मनीषा सेठी, प्रियंका गंगवाल, सुचिता जैन, चिंकी जैन, नेहा जैन, शिखा जैन का भरपूर सहयोग रहा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page