आगरा के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं आर्यिकारत्न ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा के स्थल पीरकल्याणी रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में पूज्य समाधिस्त आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं गणनी आर्यिकारत्न ज्ञानमती माताजी के पावन अवतरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। भव्य अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातःकाल मंगलाचरण पंडित वर्धमान जी जैन ने किया। स्वामी जयंत कीर्ति (उज्जैन), विनोद जी भैया पंडित फूलचंद प्रेमी (वाराणसी), अनूप जी एडवोकेट (शैलींदर), जगदीश प्रसाद जैन (आगरा), डॉ. राजीव प्रचंडीया (अलीगढ़), और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
नाटक ‘मोक्ष मार्ग की ओर’ का मंचन
परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया और अनुज जैन क्रांति के तत्वाधान में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक मंडल का अधिवेशन हुआ, जिसमें जगदीश प्रसाद जैन को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। आज श्री नेमिनाथ भगवान का अभिषेक और पंचकल्याणक पाठ पूजन आयोजित हुआ। वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव में 100 त्यागीवृत्ति सम्मान प्रदान किए गए। आगरा की 8 महिला मंडलों ने 1008 दीपकों से भव्य आरती की। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर आधारित नाटक ‘मोक्ष मार्ग की ओर’ का मंचन भी किया गया।
यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, मंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, मनोज बाकलीवाल, रमेश जैन, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, अनुज जैन, पारस बाबू जैन, नरेश लुहाड़िया, राजेश जैन, अजय जैन, दीपक जैन, मनीष जैन लवली, सुबोध पाटनी, राहुल जैन, अनिल जैन, दीपक जैन मीडिया प्रभारी और अन्य जैन समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।













Add Comment