समाचार

आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज को इंदौर में प्रदान की जाएगी पट्टाचार्य की उपाधि: पट्टाचार्य महा महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक तीर्थ स्वरूप सुमति धाम, जिनालय इंदौर में होगा।


परम पूज्य नवाचार्य श्री समय सागर जी को सुमतिधाम भक्त परिवार ने पट्टाचार्य महा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। यह आयोजन 27 अप्रैल से इंदौर के सुमति धाम में होगा। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


इंदौर। समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रथम शिष्य परम पूज्य नवा आचार्य समयसागर जी के चरणों में सुमतिधाम भक्त परिवार ने पट्टाचार्य महा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि के बाद 16 अप्रैल को उनके प्रथम शिष्य श्री समय सागर जी महाराज को आचार्य पद मिला है। मुनि संघ में सबसे वरिष्ठ मुनि समय सागरजी महाराज आचार्य विद्यासागर महाराज की आचार्य परंपरा के पहले आचार्य हैं। 4 दिसंबर को मनीष गोधा एवं सपना गोधा और वैभव जैन डेवडिया, बड़ा मलहारा ने गुरु चरणों में चर्या शिरोमणी आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव के लिए आचार्य समय सागरजी से महा महोत्सव में संसघ सम्मिलित होने का निवेदन किया।

इंदौर में होगा पट्टाचार्य महा महोत्सव 

समाधिस्थ गणाचार्य 108 श्री विरागसाग जी गुरुदेव के अंतिम उपदेशानुसार आध्यात्म सरोवर के राजहंस चर्या शिरोमणि शताब्दी देशना चार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज को पट्टाचार्य पद सुमति धाम इंदौर में प्रदान किया जाएगा।

27 अप्रैल से शुरू होगा महोत्सव 

तीर्थ स्वरूप सुमति धाम जिनालय के न्यासी महादानी मनीष गोधा और सपना गोधा गुरु भक्त परिवार ने बताया कि यह आयोजन 27 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक तीर्थ स्वरूप “सुमति धाम, जिनालय इंदौर में होगा। 27 अप्रैल 2025 को संपूर्ण संघों का एक साथ सुमति धाम आयोजन स्थल में प्रवेश होगा।

500 साधु-संत शामिल होंगे

इस आयोजन में लगभग 500 संत-साध्वियां तथा 300 त्यागी- वृति सम्मिलित होंगे। 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया के दिन पट्टाचार्य-पदारोहण के संस्कार होंगे। प्रातः काल मैं श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ गणाचार्य श्री विरागसागर महाराज जी की जन्म जयंती 2 मई 2025 को धूमधाम से मनाई जाएगी।

65 एकड़ में होगा भव्य आयोजन

वीतरागी श्रमण संस्कृती के उन्नायक धरती के देवता अध्यात्मिक सद्गगुरु चर्या शिरोमणी आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी का पट्टाचार्य महोत्सव का यह ऐतिहासिक आयोजन लगभग 65 एकड़ में होगा।

श्रीफल और पत्रिका भेंट कर किया निवेदन

इंदौर नगर में प्रथम बार होने वाले चर्या शिरोमणी आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज पट्टाचार्य महा महोत्सव के लिए परम पूज्य आचार्य समय सागर के चरणों में सुमतिधाम भक्त परिवार ने आचार्य श्री समय सागरजी महाराज ससंघ को पट्टाचार्य महा महोत्सव इंदौर आगमन के लिए श्रीफल भेंटकर आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई।

 पूरे ससंघ का सानिध्य मांग

महा महोत्सव कमेटी के गुरु भक्त परिवार के मनीष गोधा,सपना मनीष गोधा, वैभव जैन डेवडिया, बड़ा मलहारा एवं परिजनों ने गुरु चरणों में निवेदन किया कि महा महोत्सव में आप के पूरे संसघ का मंगलमय सानिध्य प्राप्त हो

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page