समाचार

श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का हुआ समापन : आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 11वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया


श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा के निर्माण प्रेरणा स्त्रोत एवं पंचकल्याणक सानिध्य प्रदाता परम पूज्य सराकोउद्धारक षष्ट पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 11वां आचार्य पदारोहण दिवस उन्ही के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं निदेशन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। विधानों वाले मंदिर के नाम से सुप्रसिद्ध मंदिर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा के निर्माण प्रेरणा स्त्रोत एवं पंचकल्याणक सानिध्य प्रदाता परम पूज्य सराकोउद्धारक षष्ट पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 11वां आचार्य पदारोहण दिवस उन्ही के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं निदेशन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्वलन के साथ आचार्य श्री का पादप्रक्षालन, गुरु पूजन समस्त शालीमार एनक्लेव जैन समाज एवं गुरु भक्तों द्वारा किया गया। महा आरती के पश्चात पूज्य आचार्य श्री संघ के प्रवचन के बीच द्वारा वर्ष 2023 के चातुर्मास की घोषणा ज्ञानतीर्थ, मुरैना, मध्यप्रदेश के लिए की गई।

विधान का हुआ समापन

मंदिर जी में 20 मई से चल रहे श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान के आठवें दिन ब्रह्मचारी राकेश भईया जी ने अपनी मधुर ध्वनि एवं मंत्रोचारण के साथ विधान का समापन किया। इस अवसर पर ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार और शालीमार जैन समाज की ओर से भी चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया गया। आचार्य श्री के पादप्रक्षालन का सौभाग्य संघस्थ सुनील भैया को मिला। इस अवसर मुख्य रूप आचार्य श्री की प्रेरणा से निर्मित ज्ञानोदय क्लब आगरा ने पूजन की व्यवस्था संभाली। राजकुमार जैन गुड्डू, राजू गोधा, रुपेश जैन चांदी वाले, संजू गोधा, मुकेश रपरिया, अजय जैन चौबीसी, विनीत जैन, ए बी जैन, रूपचन्द जैन, राजकुमार जैन, अंकुश जैन, मीडिया प्रभारी समकित जैन एवं राहुल जैन आदि के साथ समस्त शालीमार जैन समाज शालीमार उपस्थित रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page