समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं श्रवण संस्कृति शिक्षा संस्थान सांगानेर की ओर से आयोजन : जैन संस्कृति संस्कार शिविर में होगा धर्म का गुणगान


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर शहर के प्रमुख 18 मंदिरों में श्रवण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन 28 मई से करने की योजना बनाई है। यह बात मुनि श्री विमल सागर महाराज ने संस्कार शिविर के पोस्टर विमोचन के अवसर पर कही। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट..


इंदौर। आज के बदलते परिवेश में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। भारत की सभ्यता और संस्कृति जिसका गुणगान संपूर्ण विश्व में किया जाता है, वह धर्मों पर ही आधारित रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर शहर के प्रमुख 18 मंदिरों में श्रवण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन 28 मई से करने की योजना बनाई है। यह बात मुनि श्री विमल सागर महाराज ने संस्कार शिविर के पोस्टर विमोचन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि बच्चों में जैन संस्कारों का रोपण करना, भारत की सत्य अहिंसा और त्याग की पहचान को विश्व तक पहुंचाना है। विमोचन के अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सचिन जैन एवं राहुल जैन भी उपस्थित रहे।

पूरे भारत में लगाने का प्रयास

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय संरक्षिका पुष्पा प्रदीप कासलीवाल एवं अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने समाज को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने फेडरेशन के अंतर्गत आने वाले सभी 300 से अधिक ग्रुपों के माध्यम से इन शिविरों को संपूर्ण भारत वर्ष में लगाने का प्रयास करेंगे। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी एवं राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, अतुल बिलाला, इंदौर रीजन प्रमुख वितुल अजमेरा, रितेश पाटनी, अतुल गोईल, शिविर प्रभारी पंडित भरत शास्त्री ने बताया कि सांगानेर जयपुर के उच्च कोटि के श्रवण संस्कृति संस्थान से करीब 35 विद्वान इंदौर में रहकर सभी बच्चों को संस्कारित करेंगे। राजेश दद्दू ने बताया कि इस शिविर में करीब 9000 बच्चों के शिविरार्थी बनने की स्वीकृति आ गई है।

 नि:शुल्क पुस्तकें होंगी वितरित

शिक्षण शिविर के समन्वयक अनिल रावत ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज द्वारा प्रेरणा से जैन संस्कार, सभ्यता एवं शिक्षा की यह अलख संपूर्ण विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना पैदा करेगी। इस अवसर पर परवार दिगंबर सोशल ग्रुप द्वारा पूजन एवं अन्य शिक्षाप्रद पुस्तकें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। इस शिविर का शुभारंभ 28 मई को सुबह 8:30 बजे परम पूज्य मुनि 108 श्री विमल सागर महाराज ससंध के सानिध्य में किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page