समाचार

महामस्तकाभिषेक महोत्सव में 1008 कलशों से हुआ अभिषेक : मूलनायक भगवान आदिनाथ सहित 11 प्रतिमाओं का किया अभिषेक


 आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नव-निर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के भव्य समापन के बाद मंगलवार को महामस्तकाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नव-निर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के भव्य समापन के बाद मंगलवार को महामस्तकाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा जिनालय भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। महा मस्तकाभिषेक के दौरान सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के साथ अन्य 11 प्रतिमाओं का विधि पूर्वक अभिषेक किया गया। 1008 स्वर्ण कलशों से इस दिव्य अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

मंगल ध्वनियां जयघोष की रही गूंज

अभिषेक के समय मंदिर परिसर में मंगल ध्वनियां जयघोष एवं स्तुति गूंजती रही। जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया। इस समस्त धार्मिक आयोजन की क्रियाएं उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं पंडित संदीप जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में विधि-विधान पूर्वक हुईं। उनके निर्देशन में सभी अनुष्ठान शास्त्रोक्त पद्धति से कराए गए। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक कर धर्मलाभ अर्जित किया। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं| जिसके चलते कार्यक्रम सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से हुआ।

उपाध्यायश्री का होगा विहार

उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का 29 अप्रैल को प्रातः 6 बजे श्री सर्वतोभद्र जिनालय बल्केश्वर से मंगल विहार श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपाटोला के लिए होगा| जहां 30 अप्रैल को चार्य शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का पट्टाचार्य पदारोहण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

यह समाज जन रहे उपस्थित

इस पावन अवसर पर रजत जैन, पंकज जैन,पारस जैन कंसल,राजीव बैंक, सुमेर पांडया,सुरेश जैन पांडया, अनिल जैन,प्रदीप जैन,अमित जैन, पवन जैन,मुकेश कुमार जैन,सुनील कुमार जैन,वीरेन्द्र जैन,शुभम-जैन मधु जैन कंसल,बबीता जैन, खुशबू जैन,आशा पाड़या,सरोज पाड़या, समस्त जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page