समाचार

अभिषेक, प्रणिता, शुभम, चेतन धर्मप्रभावक सम्मान समारोह में सम्मानित : आयोजक टीम और पदाधिकारियों का जताया आभार 


शहर में रविवार को मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज के सान्निध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में धर्मप्रभावक सम्मान समारोह 2025 अपने तृतीय वर्ष में भव्यता के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से देशभर से आए अनेक धर्मप्रभावकों और सृजनशील युवाओं का आगमन हुआ। सम्मान के बाद आयोजक टीम और पदाधिकारियों का आभार जताया गया। उज्जैन से पढ़िए, यह खबर…


उज्जैन। शहर में रविवार को मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज के सान्निध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में धर्मप्रभावक सम्मान समारोह 2025 अपने तृतीय वर्ष में भव्यता के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से देशभर से आए अनेक धर्मप्रभावकों और सृजनशील युवाओं से मिलकर अपार आनंद हुआ। विशेषकर युवा सर्जकों से मिलना और उनके उत्साह को देखना, जैन धर्मप्रभावना के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाता है।

मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज के सानिध्य में वंडरफुल जैन धर्म पेज के कोल्हापुर निवासी अभिषेक पाटील, णमोकार महामंत्र पेज की कोल्हापुर निवासी प्रणिता पाटील, पुणे के शुभम बिंदगे, मुनिश्री प्रणेय सागर महाराज जी पेज के चेतन चकोते (नांदणी ) आदि 125 धर्मप्रभावकों का सम्मान हुआ। इस आयोजन के लिए उज्जैन जैन समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 2025 के आयोजक टीम के श्रेष्ठ जैन (विशु ) भैया और व्रिष्टी जैन दीदी का आभार जताया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page