समाचार

अतिथियों ने किया गौरव अभिनंदन : दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी का समाजसेवा कार्य संत समान


दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी सदैव निस्वार्थ भावना से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बिना किसी अपेक्षा के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे आनंद मिले और उनके दुःख को कम किया जाए, इस भावना के साथ वे अपना व्यक्तिगत दुःख किनारे रखकर समाजसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उनका यह कार्य संतों के समान है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


अमरावती। दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी सदैव निस्वार्थ भावना से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बिना किसी अपेक्षा के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे आनंद मिले और उनके दुःख को कम किया जाए, इस भावना के साथ वे अपना व्यक्तिगत दुःख किनारे रखकर समाजसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उनका यह कार्य संतों के समान है। गौ-रक्षण जैसे पवित्र स्थान पर वे अपना जन्मदिन गोसेवा के माध्यम से मनाते हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायी है, ऐसे उद्गार पूर्व पालक मंत्री यशोमतीताई ठाकुर ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का आयोजन रुपेश नगरनाईक एवं दीपक हुंडीकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनंतराव गुढे, नेता प्रतिपक्ष विलासभाऊ इंगोले, अभिनंदन बैंक के प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदर्शनजी जैन, जिला बैंक के संचालक हरिभाऊ मोहोड, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अनिलजी सुराणा तथा गौ-रक्षण संस्था के संचालक एड. रजनीश केला उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत के पश्चात दीपक हुंडीकर ने अपने प्रास्ताविक भाषण में अभिनंदन पेंढारी के जीवन कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे नियमित रूप से अपना जन्मदिन गौ-रक्षण संस्था में गोसेवा करते हुए मनाते हैं, जिससे समाज में सामाजिक दायित्व की भावना उत्पन्न होती है। प्रकाश भंडारी ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं माधुरी पेंढारी ने स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अभिनंदन पेंढारी का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, मोतियों की माला एवं उपहार देकर सम्मान किया। इसके बाद विभिन्न फलों से बने केक का काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सुदर्शन गांग, प्रशांत गडेकर, मीना भेलांडे एवं शितल सिघवी ने अपने वक्तव्यों में अभिनंदन पेंढारी के सेवाकार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उनका उत्साह, ऊर्जा और अच्छे कार्यों के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय बताया गया। सम्मानित व्यक्तित्व अभिनंदन पेंढारी ने गोसेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी कार्य अकेले करना आसान नहीं होता, सभी के सहयोग से ही वह सरल बनता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गोमाता का पूजन कर उन्हें हरा चारा, ढेप, गुड़ एवं पशु आहार अर्पित किया तथा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जलपात्रों का वितरण भी किया गया।

संध्या समय पूर्व मंत्री यशोमतीताई ठाकुर, वसुधाताई देशमुख, सौ. पुष्पाताई विजयराव बोन्डे, तपोवन के अध्यक्ष सुभाष गवई, अभिनंदन बैंक के सीईओ शिवाजीराव देठे सहित अनेक गणमान्य दिगंबर जैन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page