समाचार

आचार्य विमल सागर जी महाराज का 107वां जन्म जयंती महोत्सव मनाया

बैंड- बाजों के साथ निकाली गई पालकी यात्रा

आगरा@शुभम कासलीवाल। मोती कटरा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर, तार की गली मोती कटरा में आज शनिवार को वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर जी महाराज का 107वां जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।भक्तों ने सर्वप्रथम श्री 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा से वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पालकी में विराजमान किया और बैंड बाजों के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। मोती कटरा के स्कूली बच्चों के साथ सैकड़ों भक्त आचार्य श्री की पालकीयात्रा में नृत्य करते हुए चल रहे थे। पालकी यात्रा तार की गली मोती कटरा, जैन मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने गुरुसंघ के सान्निध्य में आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर के पंचामृत से अभिषेक क्रिया। इसके बाद विनयांजलि सभा का आयोजन भी हुआ।
इसके पश्चात आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज का मंगल उद्बोधन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस दौरान राकेश जैन परदे वाले, अमित सेठी, राजेंद्र जैन, अजीत जैन, विवेक जैन,अनंत जैन,पंकज जैन,पवन जैन, नरेंद्र गोधा, हुकम जैन, अंकित जैन दीपक जैन, विजय जैन, शुभम जैन समेत समस्त सकल दिगंबर जैन समाज मोती कटरा के भक्त एवं आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के गुरुभक्त बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page