समाचार

श्रुतपंचमी पर्व पर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम: बूंदी नगर में जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली 


दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज संस्थान की ओर से श्रुत पंचमी पर आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज की परम प्रभाविका शिष्या गणिनी आर्यिका सत्यमति माता व आर्यिका हेमश्री माताजी के सानिध्य में श्रुत पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आर्यिका सत्यमति माताजी ने श्रुति स्कन्धन के माध्यम से श्रुत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। बूंदी से पढ़िए, यह रविन्द्र काला की खबर…


बूंदी। दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज संस्थान की ओर से श्रुत पंचमी पर आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज की परम प्रभाविका शिष्या गणिनी आर्यिका सत्यमति माता व आर्यिका हेमश्री माताजी के सानिध्य में श्रुत पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आर्यिका सत्यमति माताजी ने श्रुति स्कन्धन के माध्यम से श्रुत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रुत पंचमी के अवसर पर सुबह चौगान जैन आदिनाथ भवन से जिनवाणी को पालकी में विराजमान करके शोभायात्रा निकाली, जो इन्द्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड़ होते हुए चौगान जैन मंदिर के आदिनाथ भवन पहुंची। शोभायात्रा में माताजी का संघ आगे चल रहा था। पीछे महिलाएं सिर पर जिनवाणी को लेकर चल रही थी तथा समाजबंधु पालकी में जिनवाणी को लेकर चल रहे थे। चौगान जैन नोहरा के आदिनाथ भवन में श्री श्रुत स्कन्ध विधान हुआ। विधान की समस्त क्रियाएं पंडित देवेन्द्र जैन, पुण्याशी जैन ने कराई। ब्र. आस्था व प्रीति जैन ने मधुर भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन समाजजनों ने लिया धर्मलाभ 

इस अवसर पर आयोजित श्रुति यज्ञ विधान में महिलाएं व पुरुषों ने अर्घ्य चढ़ाये। गुरु मां के मुख से भगवान के अभिषेक व शांतिधारा की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश बड़जात्या, मंत्री महावीर जैन, कोषाध्यक्ष रामविलास जैन, जिला सरावगी समाज के मंत्री राजेन्द्र छाबड़ा ने आर्यिका माताजी को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज के मंत्री योगेन्द्र जैन मिन्टू ने बताया कि अभिषेक करने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार पाटनी तथा शांतिधारा करने का सौभाग्य संतोष कुमार, राहुल पाटनी, माताजी को शास्त्र भेंट का सौभाग्य सकल जैन समाज महिला मण्डल तथा आर्यिका संघ के पादप्रक्षालन का सौभाग्य सरोज जैन, देशना, ऋषिका पाटनी को प्राप्त हुआ। मंडल विधान में सौधर्म बनने का सौभाग्य, रमेश कुमार बडजात्या तथा कुबेर इन्द्र बनने का सौभाग्य संतोष कुमार, राहुल पाटनी परिवार को मिला। इस अवसर पर राजकुमार जैन, रविन्द्र काला, महिला मण्डल अध्यक्ष चन्द्रेश छाबड़ा, सुधा कासलीवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page