समाचार

धूमधाम से हुआ आयोजन : ऋषभदेव जन्मकल्याणक पर प्रतियोगिताओं के साथ धर्म यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर आयोजित धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रथम दिन दयाल नगर स्थित जिनेन्द्र माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


गंगापुर सिटी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर आयोजित धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रथम दिन दयाल नगर स्थित जिनेन्द्र माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भजन, नृत्य, विचित्र वेशभूषा, चित्रकला, निबंध और अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर सोनी, सचिव महेश जैन, वरिष्ठ सम्मानित सदस्य रमेश चंद्र जैन (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), शिक्षाविद जगदीश जैन, प्रवीण जैन कठूमर, कोषाध्यक्ष सुभाष सोगानी, मंगल जैन, ज्ञानेन्द्र जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेन्द्र जैन और सचिव महेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र और जैन दर्शन से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न विचित्र वेशभूषा धारण कर जैन दर्शन के आदर्शों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जैन भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। संयोजक ज्ञानेन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की ओर से जिनेन्द्र माध्यमिक विद्यालय संस्था के निदेशक मोहनलाल जैन और ज्ञानेन्द्र जैन का माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page