समाचार

आदिनाथ मिलन महिला मंडल की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा: बनेडियाजी में भगवान अजितनाथ विधान में लिया हिस्सा 


आदिनाथ मिलन महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आरंभ प्रातः मिलन हाईट्स स्थित आदिनाथ मंदिर से हुआ। बनेडियाजी पहुंचने पर पंडितजी के सान्निध्य में अजितनाथ विधान अत्यंत विधि एवं भावपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। इंदौर से पढ़िए, रुचि चौविश्या की खबर…


इंदौर। आदिनाथ मिलन महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आरंभ प्रातः मिलन हाईट्स स्थित आदिनाथ मंदिर से हुआ। बनेडियाजी पहुंचने पर पंडितजी के सान्निध्य में अजितनाथ विधान अत्यंत विधि एवं भावपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात भोजन का कार्यक्रम हुआ। सभी सदस्य गुलावट पहुंची, जहां तालाब भ्रमण किया गया तथा नौका विहार का आनंद लिया गया। वहां से आगे कल्पतरु एवं समर्थ सिटी स्थित जैन मंदिरों में भक्ति की गई। क्रमशः ढाई द्वीप में दर्शन एवं भक्ति की गई तथा इसके उपरांत सुमति धाम और मलयगिरि मंदिर में आराधना की गई। इस तीर्थ यात्रा में निहारिका जैन, रीता जैन, मिल्की जैन, संध्या जैन, रागिनी जैन, रजनी जैन, सुनीता पड़लिया, विद्या जैन, कुमुद जैन, अनीता जैन, रेणु जैन, किरण दोषी, अंजू जैन, कविता जैन, भारती लुहाडिया, राजकुमारी जैन, रजनी समैया, शकुन जैन, सोनू जैन, अल्पना जैन एवं रुचि चोविश्या जैन ने भाग लिया। यह यात्रा धार्मिक आस्था, अनुशासन एवं सामूहिक एकता का प्रेरक उदाहरण बनी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page