श्री आदिनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला के अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सतीशचंद्र जैन, विप्लव जैन एवं विपुल जैन (विमल परिवार) के निवास पर सोमवार को भव्य गोद भराई एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री आदिनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला के अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सतीशचंद्र जैन, विप्लव जैन एवं विपुल जैन (विमल परिवार) के निवास पर सोमवार को भव्य गोद भराई एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में तीर्थंकर बालक के पिता पारसदास जैन एवं माता स्नेहालता जैन का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। समारोह के दौरान माता मरुदेवी जी की गोद भराई की मांगलिक क्रियाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ विधिवत की गईं। भक्ति गीतों और मंगल ध्वनियों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, श्रद्धा और संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी ने आगामी पंचकल्याणक महोत्सव की सफलता के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में प्रीति जैन, शर्मिष्ठा जैन, पायल जैन, खुशबू जैन, शिखा जैन, आशा जैन, सरोज जैन, श्वेता जैन, बेबी जैन, पूजा जैन, वृत्ति जैन एवं आराध्या जैन की सहभागिता रही।













Add Comment