महानगर के गुमास्ता नगर श्रीसंघ में शनिवार 9 मई को आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी सहित मुनिमंडल एवं श्रमणीमंडल का मंगलमय पदार्पण अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ होगा। इस अवसर को लेकर संपूर्ण जैन समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इंदौर से पढ़िए, प्रदीप जैन की यह रिपोर्ट…
इंदौर। महानगर के गुमास्ता नगर श्रीसंघ में शनिवार, 9 मई को आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी सहित मुनि मंडल एवं श्रमणी मंडल का मंगलमय पदार्पण अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ होगा। इस अवसर को लेकर संपूर्ण जैन समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम संयोजक देवेश जैन ने बताया कि मंगल प्रवेश प्रातः 8 बजे नाकोड़ा मंदिर से प्रारंभ होगा। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुमास्ता नगर स्थित श्री सीमंधर स्वामी राजेन्द्रसूरी गुरु मंदिर पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं समाजजन धर्म ध्वजाओं और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा स्वागत मार्ग को आकर्षक सजावट, बैनर एवं धार्मिक संदेशों से सजाया जा रहा है।
मंगल प्रवेश के पश्चात आचार्यश्री के प्रवचन श्री सीमंधर स्वामी जिनालय में आयोजित होंगे। जिसमें धर्म, संयम, तप एवं आध्यात्मिक जीवन पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए जाएंगे। इसके बाद सकल श्रीसंघ का स्वामी वात्सल्य रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन के लाभार्थी संतोष देवेश, भावेश, युवान, नीत पिपाड़ा परिवार, राजगढ़, इंदौर हैं। श्री जैन श्रीसंघ गुमास्ता नगर इंदौर ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाने एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।













Add Comment