समाचार

मेधावी छात्रों को शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट की सौगात : इंदौर में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह संपन्न 


इंदौर नगर निगम और संस्था सेयागो के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस्टीज कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के होनहार विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सराहा गया और उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इंदौर नगर निगम और संस्था सेयागो के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस्टीज कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के होनहार विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सराहा गया और उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह के दौरान पत्रकार महेंद्र जैन और प्रियंका जैन के प्रतिभावान सुपुत्र प्रियम जैन सहित कुल 21 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व ग्रुप चेयरमैन डॉ. डेविश जैन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता और संस्था सेयागो के सागर कसेरा सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने छात्रों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान पट्टिका भेंट की। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महापौर की बड़ी घोषणा, शिक्षा में मिलेगी 50 प्रतिशत की विशेष छूट

समारोह में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से प्रतिभावान छात्र प्रियम जैन सहित सम्मानित किए गए सभी 20 बच्चों को इंदौर शहर के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। महापौर की इस कल्याणकारी घोषणा का ऑडिटोरियम में मौजूद सभी अभिभावकों और छात्रों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page