इंदौर नगर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी मुनि श्री, अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहजसागर जी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी पधार रहे हैं। नगरागमन पर गुरु संसघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इंदौर नगर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी मुनि श्री, अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहजसागर जी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी पधार रहे हैं। नगरागमन पर गुरु संसघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर नगर की पुण्य धरा में जिन धर्म की नई कहानी भी लिखी जाएगी। इंदौर नगर के सौभाग्य भव्य मंगल प्रवेश अगवानी से होगी। 10 मार्च मंगलवार को मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज श्री ससंघ के सानिध्य में भव्य जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव 15 से 20 मार्च तक शहर के पश्चिम क्षेत्र नरीमन सिटी (इंदौर) में होने जा रहा है। समाजबंधुओं ने कहा कि नवनिर्मित भव्य जिनालय के जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के लिए इस अगवानी एवं जिनबिंब पंचकल्याणक के साक्षी बनने तथा महा पुण्य अर्जन करने के लिए सभी समाजजन तैयार हो जाइए। अब इंदौर नगर में गुंजायमान होगा ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’













Add Comment