समाचार

तालनपुर अतिशय तीर्थ में दो दिवसीय महोत्सव सानंद पूर्ण : भगवान मल्लिनाथ स्वामी का महामस्ताभिषेक किया 


मुनिश्री प्रणुत सागर जी के सानिध्य में तालनपुर तीर्थ क्षेत्र में दो दिवसीय वार्षिक बड़ी संख्या में दूरदराज से आए भक्तों की उपस्थिति में हर्षाेउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने अनेक धार्मिक आयोजन करवाए। कुक्षी से पढ़िए, यह खबर…


कुक्षी। मुनिश्री प्रणुत सागर जी के सानिध्य में तालनपुर तीर्थ क्षेत्र में दो दिवसीय वार्षिक बड़ी संख्या में दूरदराज से आए भक्तों की उपस्थिति में हर्षाेउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने अनेक धार्मिक आयोजन करवाए। इसमें अंतिम दिन भगवान श्री मल्लीनाथ स्वामी का शुद्ध जल से महामस्तकाभिषेक हुआ। इसमें संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र के समाजजनों ने उपस्थित होकर इस सफल आयोजन को विशाल स्वरूप प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने तीर्थ क्षेत्र से दोपहर बाद दाहोद(गुजरात) की ओर विहार किया। श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धाभाव से विदा किया। मुनिश्री के जयकारों से परिसर गूंज उठा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page