समाचार

सिद्धायतन में विद्यार्थियों से मिले हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन : अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित कीर्ति स्तंभ का किया अवलोकन 


तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि में हाईकोर्ट जज विवेक जैन ने श्री गुरुदत्त छात्रावास के छात्रों मुलाकात की। मंदिरों के दर्शन कर प्राचीन मूर्तियों की ऐतिहासिकता की जानकारी ली। स्मृति स्मारक कीर्ति स्तंभ का अवलोकन कर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। द्रोणगिरि (बड़ामलहरा) से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह विशेष रिपोर्ट..


द्रोणगिरि (बड़ामलहरा)। एक साथ पूरे बच्चों को देखकर हृदय प्रफुल्लित होता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सभी बच्चे अनुशासन में हैं। यह उद्गार उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक जैन ने अल्प प्रवास पर तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि के स्वाध्याय भवन में श्री समंतभद्र शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत श्री गुरुदत्त छात्रावास के छात्रों से रूबरू होते हुए व्यक्त किए। न्यायमूर्ति विवेक जैन ने बच्चों को मंत्र देते हुए कहा कि खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और अपने परिवार तथा गांव का नाम रोशन करो। न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि आप सभी संस्कारित रहें। आपको अभी मिले संस्कार आपके पूरे जीवन भर काम आएंगे।

बच्चों और पदाधिकारियों ने किया जज का सम्मान 

बच्चों के बीच अपनी धर्मपत्नी रुचि जैन के साथ पहुंचे न्यायमूर्ति जैन का बच्चों ने तिलक एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा कक्षा 10वीं के छात्र शुलभ जैन ने स्वागत गीत पेश किया। तीर्थधाम सिद्धायतन ट्रस्ट कमेटी के मंत्री प्रद्युम्न फौजदार ने स्वागत भाषण एवं संस्था का परिचय दिया। इस दौरान ट्रस्ट कमेटी की ओर से मंत्री प्रद्युम्न फौजदार, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.गुलाबचंद्र जैन एवं ट्रस्टी संतोष जैन ने शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया।

कीर्ति स्तंभ को देख ट्रस्ट की सराहना 

तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि में सपत्नीक पहुंचे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस (न्यायमूर्ति) विवेक जैन एवं रुचि जैन ने परिसर में स्थित श्री सीमंधर जिनालय के दर्शन कर जैन अमर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों संविधान सभा के सदस्यों, दांडी यात्रा में भाग लेने वाले एवं उत्कृष्ट समाजसेवियों की स्मृति में बनाए गए कीर्ति स्तंभ का बारीकी से अवलोकन किया तथा मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सिद्धायतन ट्रस्ट को साधुवाद दिया।

मंदिरों और प्राचीन मूर्तियों की ली जानकारी 

श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि के उपाध्यक्ष राजेश जैन रागी ने बताया कि सिध्दायतन के साथ ही श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि (लघु सम्मेद शिखरजी) के भव्य पर्वत पर स्थित त्रिकाल चौबीसी जिनालय सहित जैन मंदिर, जिनालयों, विराजमान प्राचीन मूर्तियों के दर्शनकर प्राचीनता एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। यहां पर सिद्धक्षेत्र की ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने आत्मीय अभिवादन कर शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह पुष्प माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया।

इनकी उपस्थिति भी सम्मानीय रही 

इस अवसर पर जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार अरविंद गुर्जर, बड़ामलहरा एवं बकस्वाहा न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश अभिषेक दीक्षित एवं श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि के कार्यकारी अध्यक्ष शील डेवडिया, मंत्री सनत कुटौरा, पूर्व मंत्री भागचंद जैन पीली दुकान बड़ामलहरा सहित श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि कमेटी एवं तीर्थधाम सिध्दायतन कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य तथा स्टाफ, एडवोकेट राजेंद्रकुमार जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page