समाचार

मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज से नए अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने लिया आशीर्वाद: मुनिश्री ने संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए पाठशालाओं के शुभारंभ के लिए कहा 


दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के नव-निर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र, इंदौर में विराजमान अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के नव-निर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र, इंदौर में विराजमान अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाकलीवाल ने मुनि से कहा कि समाज के प्रति अपनी निष्ठा और ज़िम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा सकें, ऐसा आशीर्वाद दें। मुनिश्री पूज्य सागर महाराज ने कहा कि आपके नेतृत्व में इंदौर जैन समाज के सभी मंदिर एक सूत्र में बंधकर एक माला बनें। संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए पाठशालाओं का शुभारंभ हो तथा समाज के युवाओं को रोजगार मिले-इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र वेद, जैनेश झांझरी, पिंकी टोंग्या ,मनीष अजमेरा आदि उपस्थित थे। मुनि श्री ने आगामी 17-18 जनवरी को होने वाले श्रीफल गौरव दिवस की भी जानकारी साझा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page