बागोदा-चोरल इंदौर के जंगलों में वर्ष 2006 में मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के चरण स्थापित किए गए हैं। वहां इस वर्ष भी चरण स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। जहां आसपास के पांच-छह गांव के ग्रामीण भीएकत्रित हुए। उन्होंने वहां मुनि श्री की पूजा अर्चना की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। बागोदा-चोरल इंदौर के जंगलों में वर्ष 2006 में मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के चरण स्थापित किए गए हैं। वहां इस वर्ष भी चरण स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। जहां आसपास के पांच-छह गांव के ग्रामीण भीएकत्रित हुए। उन्होंने वहां मुनि श्री की पूजा अर्चना की। आरती के बाद चरण छत्री पर चरणों का अभिषेक किया।
इस अवसर पर इंदौर से पूर्व डीएसपी डीके जैन और उनकी पत्नी माला जैन उपस्थित हुईं। साथ ही दिगंबर जैन समाज छावनी के महासचिव देवेंद्र सेठी एवं तल्लीन बड़जात्या निशा बड़जात्या भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर सम्मान किया। आयोजन के बाद उपस्थित लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। मुनि श्री के भजनों पर ग्रामीणजन संगीत की धुन पर झूम रहे थे। कार्यक्रम को संचालित करने में प्रकाश सुमन लता मोदी भाटापारा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रुपेश भी उपस्थित रहे। आयोजन के अध्यक्ष राधेश्याम एवं सभी ग्रामीणों ने तय किया कि आगामी समय में चरण छत्री के स्थान पर एक स्थाई मंदिर का निर्माण किया जाएगा।













Add Comment