भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया नेत्र शल्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष यह शिविर प्रायोजक सुरेश कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतड़ा वाले) द्वारा अपने स्वर्गीय पूज्य पिता कस्तूरचंद बाबरिया एवं स्वर्गीय माता धापूबाईजी बाबरिया की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…
रामगंजमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया नेत्र शल्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष यह शिविर प्रायोजक सुरेश कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतड़ा वाले) द्वारा अपने स्वर्गीय पूज्य पिता कस्तूरचंद बाबरिया एवं स्वर्गीय माता धापूबाईजी बाबरिया की पावन स्मृति में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ प्रशांत जैन आचार्य द्वारा मंगलाष्टक एवं णमोकार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर शिविर के प्रायोजक श्री सुरेश कुमार, श्री सिद्धार्थ कुमार बाबरिया एवं उनके परिवार का सम्मान किया गया।
ओपीडी एवं रोगियों की जांच
नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 683 मरीजों की ओपीडी रही। मरीजों की नेत्र जांच कोटा भारत विकास परिषद के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल गर्ग एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा की गई। जांच के उपरांत मोतियाबिंद के 256 एवं नाखून के 11, कुल 267 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया।
ऑपरेशन के लिए मरीजों की रवानगी
चयनित मरीजों में से लगभग 80 मरीजों को आज भारत विकास परिषद कोटा की बस द्वारा ऑपरेशन के लिए कोटा रवाना किया गया। शेष मरीजों के ऑपरेशन आगामी तीन दिनों में पूर्ण किए जाएंगे।
परिषद पदाधिकारियों की जानकारी
भारत विकास परिषद के संजय पतीरा एवं सुनील जैन ने बताया कि परिषद प्रतिवर्ष नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। इस वर्ष का यह शिविर विशेष रूप से ऐतिहासिक रहा, क्योंकि विगत छह दिनों में रामगंजमंडी क्षेत्र में दो अन्य नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित हो चुके थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मरीजों ने भारत विकास परिषद पर विश्वास जताते हुए उपचार हेतु परिषद को ही चुना, जो परिषद के प्रति क्षेत्रवासियों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।
आगामी शिविरों की घोषणा
उन्होंने बताया कि आगामी तीन वर्षों के लिए गुप्त प्रायोजकों द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे भविष्य में भी जरूरतमंदों को लाभ मिलता रहेगा। शिविर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।













Add Comment