समाचार

पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभ जन्म तप कल्याणक पर्व पर आयोजन : वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में 19 बच्चे पुरस्कृत


भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभ भगवान के जन्म तप कल्याणक पर्व के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डडूका। भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभ भगवान के जन्म तप कल्याणक पर्व के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 19 बच्चों को वीरेंद्र सागरमल शाह बाबूजी परिवार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

पाठशाला परिसर में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि वीरेंद्र शाह रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए वर्किंग मॉडल्स की सराहना की गई और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षल जैन, द्वितीय स्थान देवर्ष जैन एवं तृतीय स्थान सांची जैन ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त माही जैन एवं दिव्य जैन को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

सांत्वना पुरस्कार

आयोजन में 11 मॉडल प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें रियल जैन, सिद्धम जैन, जियाना, भाग्य, कथनी, चर्या, भाग्य ए, पुष्टि, क्रिया, वैदिक, सृष्टि, जीयांशी, योग्य तथा कल्प जैन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीत कोठिया द्वारा किया गया। अंत में रियल जैन ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page