पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर सृजन ग्रुप इंदौर एवं समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों के सहयोग से रविवार को उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्थान कालानी नगर में निवासरत विद्यार्थियों को स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर सृजन ग्रुप इंदौर एवं समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों के सहयोग से रविवार को उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्थान कालानी नगर इंदौर में निवासरत विद्यार्थियों को स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सृजन ग्रुप के अध्यक्ष विशाल धनोते, सृजन ग्रुप के वरिष्ठ, महासमिति इंदौर संभाग के महामंत्री एवं दिगम्बर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के कोषाध्यक्ष अतीश जैन (मोहना), शिक्षाविद मंजू अजमेरा (चोइथराम स्कूल) एवं सृजन ग्रुप के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्थान प्रमुख सौम्या जैन ने संस्था का परिचय देते हुए, संचालित गतिविधियों से अवगत कराते हुए सभी का स्वागत कर संस्थान में पधार कर सेवा कार्य करने पर आभार प्रदर्शन किया।













Add Comment