समाचार

दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के टीके वेद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने: इंदौर दिगंबर समाज में छाई हर्ष की लहर 


मुनि भक्त टीके वेद श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए। इससे इंदौर दिगंबर जैन समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर….


इंदौर। दिगंबर जैन समाज इंदौर एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन समाज गौरव मुनि भक्त टीके वेद श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वेद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित हुआ है।

उनके मनोनीत होने पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवालए, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, आजाद जैन, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद आदि समाजजनों ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page