समाचार

टीएमयू में रोड सेफ्टी पर युवाओं को दिए जरूरी टिप्स : पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया जागरूकता का दायरा


टीएमयू के रोड सेफ्टी क्लब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने यातायात माह के तहत छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट-सीट बेल्ट और गति सीमा के महत्व पर जागरूक किया। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार और अन्य अधिकारियों ने स्टुडेंट्स को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। पढ़िए मुरादाबाद से श्रीफल साथी श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट


“ज़िंदगी की सुरक्षा आपके हाथ… और सड़क पर आपका हर कदम मायने रखता है!”

टीएमयू, मुरादाबाद में रोड सेफ्टी क्लब और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

एसपी ट्रैफिक का प्रेरक संदेश

एसपी ट्रैफिक श्री सुभाष गंगवार ने स्टुडेंट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा—

“पहले खुद जागरूक बनें, फिर दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।”

योग गुरू की सीख

योग गुरू श्रीमती ऋतु नारंग ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता और संयम ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है।

सीओ हाईवे का संदेश

सीओ हाईवे श्री राजेश कुमार ने ट्रैफिक से जुड़ी बुनियादी बातों पर जोर देते हुए कहा—

“हेलमेट, सीट बेल्ट और स्पीड लिमिट… इन तीन बातों को आदत बना लें, आपकी सुरक्षा खुद-ब-खुद सुनिश्चित हो जाएगी।”

जागरूकता ही जीवन रक्षा

डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एम.पी. सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में बेहद प्रभावी हैं।

वक्ताओं ने मिलकर स्टुडेंट्स को यातायात नियमों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति

कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री मिथिलेश कुमार, श्री दीपक मलिक, विभिन्न कॉलेजों के NSS कोऑर्डिनेटर्स, और

डेंटल, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन, नर्सिंग व फाइन आर्ट्स कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।

“सड़क पर सावधानी, जीवन की गारंटी… नियम अपनाएँ, सुरक्षित घर जाएँ!”

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page