समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से पंडित प्रकाश छाबड़ा के निर्देशन में समाजजनों ने सम्मेदशिखर जी की यात्रा की। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि तेरापंथी कोठी में श्री पुष्पदंत भगवान के सामने श्री सिद्धचक्र विधान के 512 अर्घ्य चढ़ाए। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…
इंदौर। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से पंडित प्रकाश छाबड़ा के निर्देशन में समाजजनों ने सम्मेदशिखर जी की यात्रा की। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि तेरापंथी कोठी में श्री पुष्पदंत भगवान के सामने श्री सिद्धचक्र विधान के 512 अर्घ्य चढ़ाए। इस अवसर पर अशोक रेखा सेठी, आनंद नवीन गोधा, सुभद्रा गोधा, अंतिका गोधा, नरेंद्र गोधा, अतुल बघेरवाल आदि शामिल हुए।
दूसरी ओर महालक्ष्मी नगर जैन स्थानक भवन में श्रुतमुनि महाराज एवं रमणीक कुंवर के सानिध्य में साध्वी श्री शांतिकुंवर के 80वें दीक्षा पर गुणानुवाद सभा की गई। इस अवसर पर रमेश भंडारी, सुभाष विनायका, अशोक डांगी, रितेश कटकानी, अजीत चौधरी, राजकुमार पंजाबी, पारस कोठारी, नरेंद्र मूणत आदि मौजूद थे। वीरेंद्र नाहर ने स्वागत किया। संचालन भगवतीलाल भटेवरा ने किया। आभार राजकुमार जैन ने माना।













Add Comment