समाचार

युवा परिषद परिवार ने किया हिंदी सिनेमासार कार्यक्रम : परिवार के सदस्यों की एकता अखंडता को संजोए रखने के लिए हुआ आयोजन 


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद परिवार प्रतापनगर संभाग जयपुर की ओर से रविवार 23 नवंबर को युवा परिषद परिवार के सभी सदस्यों के लिए हिंदी सिनेमासार दर्शनम कार्यक्रम रखा गया। इसमें जयपुर के मालवीय नगर जवाहर सर्किल के पास स्थित मिराज सिनेमा हॉल ईपी में हिंदी सिनेमासार कार्यक्रम उत्साह उमंग के साथ हुआ। प्रतापनगर से पढ़िए, यह खबर…


प्रतापनगर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद परिवार प्रतापनगर संभाग जयपुर की ओर से रविवार 23 नवंबर को युवा परिषद परिवार के सभी सदस्यों के लिए हिंदी सिनेमासार दर्शनम कार्यक्रम रखा गया। इसमें जयपुर के मालवीय नगर जवाहर सर्किल के पास स्थित मिराज सिनेमा हॉल ईपी में हिंदी सिनेमासार कार्यक्रम उत्साह उमंग के साथ हुआ। युवा परिषद के महामंत्री संजय जैन गोधा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा परिषद परिवार के सदस्यों के लिए धर्मपथ कार्यक्रमों, सेवा समभाव कार्यक्रमों, जीवदया कार्यक्रमों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की एकता अखंडता को संजोए रखने के लिए वात्सल्य मिलनसार को पावन करता हुआ मनोरंजन परिपूर्ण हिंदी सिनेमासार दर्शनम को संजोते हुए एक अनूठा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को समाजरत्न राजीव सीमा जैन परिवार (गाजियाबाद वाले कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयाम दिया।

कार्यक्रम संयोजक सर्वेश पाटनी रेलवे (रूपाहेड़ी वाले), ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पाटनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयुक्त महामंत्री दिलीप, प्रदेश महामंत्री विमल बज, रचना वेद, राजस्थान जैन सभा की कार्यकारिणी सदस्य बहन राखी जैन एवं रमा जैन उपस्थित रहे। युवा परिषद परिवार के महामंत्री संजय जैन गोधा ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page