सनातनी कथा वाचक व्यास इंद्रेश उपाध्याय सागर में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आचार्य श्री एवं ससंघ को श्रीफल भेंटकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सागर से पढ़िए, यह खबर…
सागर। सनातनी कथा वाचक व्यास इंद्रेश उपाध्याय जी सागर में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आचार्य श्री एवं ससंघ को श्रीफल भेंटकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आचार्य विशुद्धसागर जी महराज के पाद प्रक्षालन कर अपने जीवन को धन्य किया एवं लगभग 15 मिनट तक कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की।
आचार्य विशुद्ध सागर जी महराज ने कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी को स्वलिखित शास्त्र भेंट किए। राजेश दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं अनुश्री जैन, मनोज जैन ढोलक, दीप्ति जैन एवं समाजजन मौजूद थे।













Add Comment