समाचार

वह घड़ी आ गई… थोवनजी में होने जा रहा भव्य जनेश्वरी दीक्षा महोत्सव: आचार्य विद्यासागर महाराज के 53वें आचार्य पदारोहण दिवस पर जगमगाएगा पूरा तीर्थ—सुधासागर जी देंगे भव्य दीक्षाएँ


थोवनजी अतिशय क्षेत्र में आचार्य विद्यासागर जी के 53वें आचार्य पदारोहण दिवस पर भक्त-समुदाय भव्य जनेश्वरी दीक्षा समारोह का साक्षी बनेगा। सुधासागर जी महाराज अपने करकमलों से शिष्यों को दीक्षा देंगे। कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह। — श्रीफल साथी : इंदौर ब्यूरो


थोवनजी। जैन समाज जिस पल को बरसों से सँजोकर बैठा था, वह शुभ घड़ी आखिरकार सामने आ ही गई। युग शिरोमणि राष्ट्रीय संत आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के 53वें आचार्य पदारोहण दिवस को इस बार कुछ खास, कुछ ऐतिहासिक बनाने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

अतिशय क्षेत्र थूवोनजी में विराजित बडे बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान के चरणों में, और तीर्थ उद्धारक, तीर्थ चक्रवर्ती, राष्ट्रसंत मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महामुनिराज की पावन उपस्थिति में इस वर्ष भव्य जनेश्वरी दीक्षाएँ होने जा रही हैं।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू बताते हैं कि समाज में इस समारोह को लेकर असीम उत्साह है। उन्होंने कहा—

“तीनों लोकों के देवता थोवनजी की पावन धरती पर उतरने को तैयार हैं। यह अवसर अत्यंत दुर्लभ है। पूज्य गुरुदेव अपने शिष्यों को अपने पवित्र हस्तकमलों से भव्य जनेश्वरी दीक्षाएँ प्रदान करेंगे—यह दृश्य हर किसी के मन को भाव-विभोर कर देगा।”

देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु थोवनजी पहुँचने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

दिनांक: 23 नवंबर, रविवार 2025 स्थान: अतिशय क्षेत्र थोवनजी

भक्तों में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्सुकता है। लोग कह रहे हैं कि यह वह क्षण है, जो जीवन में एक बार मिलता है—और जिसे कोई भी चूकना नहीं चाहता।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page