समीपवर्ती लार गांव में रहने वाले जैन परिवार ने बेटी के जन्म के बाद सराहनीय कदम उठाया है। बेटी होने पर उन्होंने जश्न मनाया। दरअसल समाज में बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने और बेटी बचाओ मुहिम के तहत शिक्षक दिनेश जैन ने बिटिया का धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कराया। टीकमगढ़ से मुकेश जैन की यह खबर…
टीकमगढ़। समीपवर्ती लार गांव में रहने वाले जैन परिवार ने बेटी के जन्म के बाद सराहनीय कदम उठाया है। बेटी होने पर उन्होंने जश्न मनाया। दरअसल समाज में बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने और बेटी बचाओ मुहिम के तहत शिक्षक दिनेश जैन ने बिटिया का धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कराया। दिनेश जैन के घर मे प्रथम बेटी ने जन्म लिया है। इससे उनके घर मे खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने बेटी का गृह प्रवेश बड़े ही निराले अंदाज में आतिशबाजी और ढोल-ताशों के साथ किया। बेटी के स्वागत का ये नजारा जिसने भी देखा तो वह देखता ही रह गया। सबसे पहले पूरे घर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद ढोल ताशों की धुन पर बेटी का गृह प्रवेश कराया। परिवार के सदस्यों ने बेटी की अगुवाई भव्य स्वागत से किया। बता दें कि लार निवासी शिक्षक दिनेश जैन के घर कन्या ने जन्म लिया तो खुशियां दोगुनी हो गईं। कन्या के घर पहुंचते ही आतिशबाजी की गई। नगर में बेटी के इस तरह गृह प्रवेश और स्वागत देख हर कोई प्रसन्नतापूर्वक आयोजन को देखता रह गया। जैन परिवार की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों ने जैन परिवार के इस अनोखे अंदाज में गृह प्रवेश की जमकर तारीफ की है। नन्ही परी के प्रथम बार घर आगमन पर जैन परिवार ने एक बार फिर समाज को बेटियों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने का संदेश देने का प्रयास किया है। बेटी के दादा डॉ. अरविंद जैन ने बताया बेटियों को समाज में बेटों के बराबरी का मान-सम्मान देना चाहिए।













Add Comment