समाचार

अंबिकापुरी एरोड्रम रोड पर हुआ संत सदन शिलान्यास समारोह : जिनालय ट्रस्ट की ओर से समाज श्रेष्ठियों का सम्मान किया गया


तीर्थ स्वरूप श्री चंद्रनाथ जिनालय अंबिकापुरी एरोड्रम रोड में जिनालय के संपूर्ण मार्बल एवं नव निर्माणाधीन संत सदन के निर्माण का शुभ उपक्रम जैन समाज के भामाशाह भरत कुसुम मोदी के आर्थिक सहयोग से होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। तीर्थ स्वरूप श्री चंद्रनाथ जिनालय अंबिकापुरी एरोड्रम रोड में जिनालय के संपूर्ण मार्बल एवं नव निर्माणाधीन संत सदन के निर्माण का शुभ उपक्रम जैन समाज के भामाशाह, समाजसेवी, दानवीर भरत कुसुम मोदी के आर्थिक सहयोग से होने जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परिसर में प्रस्तावित नवीन भवन संरचना को भरत कुसुम मोदी संत सदन नाम से अलंकृत किया जाएगा। जो मुनि सेवा का उज्जवल प्रतीक बनेगा। इसी शुभ मंगल अवसर पर संत सदन का शिलान्यास भरत कुसुम मोदी के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष विजेंद्र सोगानी एवं मंत्री डॉ.अभिषेक सेठी ने समाज श्रेष्ठियों का बहुमान कर सबका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हंसमुख गांधी, कैलाश वेद, आकाश पांड्या, नकुल पाटोदी, अर्पित वाणी, प्रदीप बड़जात्या, मयंक जैन, अनामिका बाकलीवाल, संजय पाटोदी, धन्नकुमार अजमेरा आदि समाजजनों को सम्मानित किया गया। संचालन अर्पित वाणी ने किया एवं आभार विजेंद्र सोगानी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page