समाचार

भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलो की ब्रॉज प्रतिमा का जयपुर में हुआ भव्य अनावरण : भट्टारक जी की नसिया में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य दर्शन


जयपुर की भट्टारक जी की नसिया में शनिवार को भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलोग्राम वजन की 3.5 फीट ऊंची ब्रॉज मेटल प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रतिमा श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर स्थापित की जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


भारत सरकार और रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर स्थापित की जाने वाली भगवान महावीर स्वामी की ब्रॉज प्रतिमा का जयपुर की भट्टारक जी की नसिया में अनावरण हुआ।

समारोह में समाज श्रेष्ठी गजेन्द्र बडजात्या, प्रवीण, विकास, प्रिया, मेनका बडजात्या ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल, सुभाष चंद जैन जौहरी, रेल्वे एक्स ई एन अनिल जैन, राजकुमार कोठ्यारी, नरेंद्र जैन गंगापुर, डॉ. कमल सोगानी, हेमंत सोगानी, अनिल दीवान, सुरेश सबलावत, विवेक काला, एन.के. सेठी, जस्टिस एन.के. जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

धर्म प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की यह प्रतिमा 3.5 फीट ऊंची और 42 इंच चौड़ी है, जिसे रेलवे स्टेशन पर 22.5 फीट ऊंची छतरी पर स्थापित किया जाएगा। आचार्य श्री सुंदर सागर जी संसंघ ने भी प्रतिमा के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की।

दोपहर में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का अवलोकन किया, तत्पश्चात यह प्रतिमा जयकारों के बीच गंगापुर होते हुए श्री महावीर जी के लिए रवाना हुई।

संयोजक नरेन्द्र जैन गंगापुर, विनोद जैन कोटखावदा, भारतभूषण जैन अजमेरा, प्रवीण बडजात्या एवं राजेश बडजात्या ने आयोजन की सफलता में विशेष भूमिका निभाई। मंच संचालन मनीष बैद ने किया और अंत में संयुक्त मंत्री उमरावमल संघी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन भगवान महावीर स्वामी के “जीओ और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाला एक प्रेरणादायी क्षण बन गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page