समाचार

भावी दस दीक्षार्थियों की भव्य बिनोली आज : गाँधीनगर जैन मंदिर से निकलकर गौम्मटगिरी पहुँचेगी शोभायात्रा  


इंदौर में आज शाम छह बजे दस भावी दीक्षार्थियों की बिनोली निकलने जा रही है। गाजे-बाजे और बग्घियों के साथ यह शोभायात्रा गौम्मटगिरी पहुंचेगी। आचार्य श्री विभवसागरजी के सानिध्य में होने वाला यह आयोजन जैन समाज के लिए गौरव का पर्व बनेगा।  


इंदौर । धर्म के रंगों में रंगी इंदौर की शाम आज और भी खास होने जा रही है। तीर्थ क्षेत्र गौम्मटगिरी पर आयोजित होने वाली जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव की श्रृंखला में आज भावी दस दीक्षार्थियों की भव्य बिनोली निकाली जाएगी।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शनिवार, 1 नवम्बर की शाम 6 बजे यह बिनोली गाँधीनगर जैन मंदिर से शुरू होकर तीर्थ क्षेत्र गौम्मटगिरी पहुंचेगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजों, बग्घियों और आकर्षक लवाजमे के साथ समाज के हर वर्ग से लोग शामिल होंगे।

महिला परिषद, महासमिति, सोशल ग्रुप फेडरेशन, समाज के वरिष्ठ जन और कई सामाजिक संगठन इस बिनोली में भाग लेकर भावी दीक्षार्थियों के संयम जीवन की शुभकामनाओं में शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक आकाश पांड्या और शोभायात्रा प्रभारी सुरेन्द्र बाकलीवाल, जेनेश झांझरी, वीरेंद्र बड़जात्या और प्रवीण पाटनी ने सभी साधर्मी बंधुओं से निवेदन किया कि वे इस मंगल अवसर पर अवश्य पधारें और आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

कार्यक्रम में हर कदम धर्म, भक्ति और श्रद्धा की ध्वनि गूंजेगी — और बिनोली का हर दृश्य संयम, शांति और त्याग का संदेश देगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page