जयपुर के दुर्गापुरा जैन मंदिर में आर्यिका श्री सरस्वती माताजी के सान्निध्य में विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक प्रेरक कार्यशाला आयोजित हुई। माताजी ने छात्राओं को धर्म, समय के सदुपयोग और माइंडफुल जीवनशैली का संदेश दिया। पढ़िए जिनेंद्र जैन की रिपोर्ट…
जयपुर। दुर्गापुरा जैन मंदिर में चातुर्मासरत गणिनी आर्यिका श्री सरस्वती माताजी के सान्निध्य में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रेरक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम और दुर्गापुरा जैन मंदिर ट्रस्ट समिति के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, दुर्गापुरा की छात्राओं ने भाग लिया।
माताजी ने अपने उद्बोधन में समय के सदुपयोग, कर्म शुद्धि, माइंडफुल वेलनेस और आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण भी है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। प्राचार्या नीति आहूजा ने शिक्षा विभाग की इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर जैन बैंकर्स फोरम के भागचंद जैन, लोकेश जैन, सुभाष जैन, सुरेश जैन, अशोक बांठिया सहित समाजसेवी एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि छात्राओं में नैतिकता और संस्कारों का विकास हो सके।













Add Comment