श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान के सातवें दिन गुरुवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरी पर्वत का वातावरण भक्ति ,उल्लास और दिव्यता से नहाया नजर आया। आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में स्व. स्वरूपचंद जैन मारसंस की पावन स्मृति में चल रहे इस आयोजन में श्रद्धालु प्रभु भक्ति में झूम उठे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान के सातवें दिन गुरुवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरी पर्वत का वातावरण भक्ति ,उल्लास और दिव्यता से नहाया नजर आया। आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में स्व. स्वरूपचंद जैन मारसंस की पावन स्मृति में चल रहे इस आयोजन में श्रद्धालु प्रभु भक्ति में झूम उठे। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक और अष्टद्रव्य पूजन विधानाचार्य डॉ. आनंदप्रकाश जैन शास्त्री के मंगल पाठ के साथ संपन्न हुई।
उपस्थित इंद्र इंद्राणियों ने 458 चैत्यालयों में 458 जिनप्रतिमाओं के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर आत्मिक शांति और श्रद्धा का अनुभव किया। सांयकाल भक्ति संगीत के सुरों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए प्रभु आराधना में लीन नजर आए। आरती के समय पूरे परिसर में दीपों की रोशनी से वातावरण और भी पवित्र हो उठा। इस विधान का समापन 3 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस मौके पर विमलेशकुमार जैन, नितिन जैन, आदित्य जैन, ऊषा जैन, मेघना जैन, शुभी जैन, संजय जैन, अंजू जैन, अमित सेठी, अशोक जैन, राजेंद्र जैन, हुकम जैन, अजीत जैन सहित समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment