समाचार

महावीर इंटरनेशनल की रात्रि ई-चौपाल — समाज सेवा में डिजिटल क्रांति का प्रेरक मॉडल : विश्व का पहला एनजीओ जिसने रोजाना रात 8:30 बजे डिजिटल संवाद की अनूठी परंपरा रची


महावीर इंटरनेशनल की रात्रि ई-चौपाल प्रतिदिन डिजिटल माध्यम से सेवा कार्यों, सामाजिक विकास और जनजागरण विषयों पर संवाद का अद्वितीय मंच प्रदान कर रही है, जिसे विश्व का पहला ऐसा एनजीओ डिजिटल मॉडल माना जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


महावीर इंटरनेशनल की ओर से संचालित रात्रि ई-चौपाल प्रतिदिन रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक सभी सदस्यों को डिजिटली जोड़कर सामाजिक उत्थान तथा सेवा कार्यों का विश्लेषण करने वाला एक प्रभावशाली संवाद मंच बन चुकी है। अध्यक्ष सीए अनिल जैन के दूरदर्शी स्वप्न को अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया की अगुवाई में जीवंत रूप मिला है।

चौपाल में रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, अंगदान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, CSR पहल, शिक्षा सहयोग, बाल विवाह विरोध, कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन, सैनिटरी नेपकिन एवं बेबी किट वितरण जैसे विषयों पर रोजाना सार्थक चर्चा होती है।

इस ई-चौपाल की विशेषता यह है कि कोई भी साधारण सदस्य सीधे अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारियों से संवाद कर सकता है — यह महावीर इंटरनेशनल को विश्व का पहला ऐसा एनजीओ बनाता है जो अपने सदस्यों को प्रतिदिन अभिव्यक्ति का स्वाधिकार प्रदान करता है।

यह रहते है सक्रिय रूप से उपस्थित 

प्रारंभिक चरण में इसे रतन चोरड़िया ने लोकप्रिय बनाया और आज चौपाल में नियमित रूप से सीए अनिल जैन, सोहनलाल वैद्य, सुधीर जैन, महेंद्र कुमार जैन, महेश मूंड, अजीत कोठिया, रतन चोरड़िया, सुरेश गांधी, निधि गांधी, निर्मल सिंघवी, राजलक्ष्मी भंडारी, आरती मूंड सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं।

ई-चौपाल का लिंक माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर उपलब्ध है — जिससे यह केवल सदस्यों तक सीमित न रहकर समाज के लिए भी खुली प्रेरणा बन चुकी है। अजीत कोठिया ने सभी को नियमित रूप से ई-चौपाल से जुड़कर सामाजिक विकास में दक्षता विकसित करने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page