समाचार

दर्शनोदय तीर्थ तक पदयात्रा 2 नवंबर से आरंभ : मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक


तीर्थनगरी अशोकनगर से आगामी 2 नवंबर को आरंभ होने जा रही पावन पदयात्रा धर्म-प्रेमियों के लिए एक अलौकिक अवसर लेकर आ रही है। यह पदयात्रा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में प्रारंभ होगी। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…


अशोकनगर। तीर्थनगरी अशोकनगर से आगामी 2 नवंबर को आरंभ होने जा रही पावन पदयात्रा धर्म-प्रेमियों के लिए एक अलौकिक अवसर लेकर आ रही है। यह पदयात्रा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में प्रारंभ होगी और 4 नवंबर की प्रातःकालीन बेला में दर्शनोदय तीर्थ पहुँचकर संपन्न होगी। तीर्थ प्रवेश के पावन अवसर पर भगवान आदिनाथ का भव्य महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।

जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर पुण्यार्जन का लाभ प्राप्त करेंगे। यह आयोजन न केवल धर्म-भावना को जागृत करेगा, बल्कि साधु-संघ के पदविहार का दुर्लभ साक्षात्कार भी कराएगा। श्रद्धालुओं से आह्वान है कि वे इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनें और जगतपूज्य गुरुदेव के साथ पदविहार का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page