दीपावली के अवसर पर भिंड दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के तीर्थ स्थल के दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट….
भिंड। दीपावली के अवसर पर भिंड दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के तीर्थ स्थल के दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया। भिंड दीपोत्सव में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के समस्त दांपत्य सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वल्पाहार, डांस, कई तरीके के गेम भोजन एवं भगवान की आरती का आनंद लिया गया। दीपोत्सव मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक ज्योति अतुल जैन, बरखा प्रशांत जैन, प्रेक्षा मुकेश जैन एवं सोनम रिषभ जैन के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक जया जैन द्वारा मंडप उद्घाटन एवं डॉ.जितेंद्र ज्योति जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण निष्ठा संजीव गीता जैन एवं मंगलाचरण की भव्य प्रस्तुति बरखा प्रशांत जैन द्वारा की गई। इसके बाद वहां पधारे हुए सभी दान पात्र सदस्यों का तिलक बंधन एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, बड़े बच्चों के लिए गेम्स एवं दांपत्य सदस्यों के लिए भी विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया एवं तंबोला गेम एक नए अंदाज में दीपावली की सफाई के रूप में खेला गया। सभी विजय प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बीच-बीच में कार्यक्रम पोस्ट द्वारा विभिन्न विषयों पर रोचक प्रश्नोत्तरी भी की गई। जिसमें सभी ने बहुत ही उल्लास पूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम की होस्टिंग सोनम रिषभ जैन एवं दर्शी अंशुल आयशा जैन द्वारा की गई। दीपोत्सव में लगभग 170 सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान की गई। कीर्ति स्तंभ मंदिर में भगवान की भव्य आरती की गई। सभी दांपत्य सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन एवं सचिव अंशुल आयशा जैन द्वारा कीर्ति स्तंभ मंदिर कमेटी सहित सभी का आभार व्यक्त किया गया।













Add Comment