समाचार

जैन पाठशाला के बच्चों ने लिया पटाखा रहित दीवाली का संकल्प : महावीर निर्वाण दिवस पर बच्चों ने कहा — जीवों की हिंसा नहीं करेंगे


कोडरमा की जैन पाठशाला के 40 से अधिक बच्चों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाते हुए पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया… पढ़िए राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…


कोडरमा स्थित श्री दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर जैन प्रामाणिक पाठशाला झुमरी तिलैया में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर बच्चों ने जीव दया और अहिंसा का संदेश अपनाते हुए इस वर्ष पूरी तरह पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पटाखों से होने वाली सूक्ष्म जीव हिंसा एवं पर्यावरण नुकसान के बारे में विस्तार से बताया, जिसके बाद लगभग 40 बच्चों ने हाथ उठाकर प्रण लिया कि वे न स्वयं पटाखे जलाएंगे, न किसी को प्रोत्साहित करेंगे

इस प्रेरणादायक निर्णय की समाजजनों ने सराहना की। समाज के उपमंत्री नरेंद्र झांझरी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे संस्कार ही महावीर भगवान के सिद्धांतों को जीवंत रखते हैं और यही भविष्य में महान व्यक्तित्व गढ़ते हैं। पाठशाला की शिक्षिकाओं सहित मार्गनिर्देशिका सुनीता जैन सेठी, पूर्व पार्षद पिंकी जैन ने भी बच्चों के इस संकल्प का अनुमोदन किया।

मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने बताया कि यह संकल्प समाज में एक प्रेरक संदेश के रूप में फैलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग जीव हिंसा से मुक्त, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक दीपावली मना सकें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page