समाचार

जयपुर में होगा ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव : 500 से अधिक जिनबिंबों की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, श्रमण संस्कृति के आचार्यों का सानिध्य मिलेगा


राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस वर्ष नवंबर माह में ऐतिहासिक जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 500 से अधिक जिनबिंबों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन जैन धर्म की श्रमण संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करेगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


जयपुर। राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर की पावन भूमि पर नवंबर माह में जैन समाज का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 9 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित इस जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव में 500 से अधिक जिनबिंबों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह भव्य आयोजन श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं विशुद्ध कुल गौरव श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी और छुल्लक महाराज संसंघ के सान्निध्य में संपन्न होगा।

महोत्सव समिति श्री मज्जिन्नेद्र नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति, जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान जयपुर का वातावरण धर्म, भक्ति और आनंद से गुंजायमान रहेगा।

जैन धर्म का अलौकिक उत्सव देखने को मिलेगा

कार्यक्रम में ‘नित्यम आदित्यम आनंददम’ एवं ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’ के उद्घोषों से संपूर्ण नगरी में जैन धर्म का अलौकिक उत्सव देखने को मिलेगा। यह आयोजन न केवल जैन समाज के लिए बल्कि पूरे राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में ऐतिहासिक बनने जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page