समाचार

सिद्धत्व के लिए महावीर के पथ पर अग्रसर मुनि श्री सिद्धसागर जी: नांद्रे में मनाया जाएगा मुनिश्री का दीक्षा दिवस महोत्सव 


मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज का दूसरा दीक्षा दिवस नांद्रे में श्रद्धा भक्ति से मनाया जाएगा। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से भिंड में 15 अगस्त 2019 को मात्र 17 वर्ष की अल्पायु में आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण कर संघ में प्रवेश किया। नांद्रे से पढ़िए, यह खबर…


नांद्रे। मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज का दूसरा दीक्षा दिवस नांद्रे में श्रद्धा भक्ति से मनाया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने बताया कि मध्यप्रदेश में चंबल संभाग के भिंड जिले में प्रसिद्ध रूर नगर की पावन धरा पर श्रेष्ठीवर्य कपूरचंद की धर्मपत्नी उषा जैन की कुक्षी से 7 सितंबर 2002 में जन्म लेकर ‘सिद्धम’ नाम प्राप्त किया। रूर की भूमि सदैव वंदनीय रही है क्योंकी, जिस परिवार में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज का जन्म हुआ। उसी घर में मुनि श्री सिद्धसागर जी का जन्म हुआ। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के पूर्वाश्रम के भतीजे हैं मुनि श्री सिद्धसागर जी। उन्होंने बताया कि सिद्धम भैया जी की लौकिक शिक्षा एचएससी तक हुई। देवपूजा, शास्त्र स्वाध्याय और तीर्थ यात्रा करना आपका मुख्य कर्तव्य था। मुनिराजों का विहार कराना, चातुर्मास कराना, वैयावृत्ति करना, आहार दान देना आदि में आप सदैव अग्रणी रहे। सिद्धम भैया ने धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से भिंड में 15 अगस्त 2019 को मात्र 17 वर्ष की अल्पायु में आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण कर संघ में प्रवेश किया। इसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी सिद्धम भैया ने सन 2020 में पटना (बिहार) के चंडी गांव में द्वितीय प्रतिमा व्रत लिया। ओजस्वी वक्ता, ह्रदय के सच्चे, सरल व्यक्तित्व, गुरु भक्ति में निपुण सिद्धम भैया ने लगातार 4 वर्ष तक संघस्थ ब्रम्हचारी रहकर गुरु मुख से शास्त्रों का अध्ययन किया।

बड़ौत में अपार जनसमूह के समक्ष मुनि दीक्षा ग्रहण की 

25 अक्टूबर 2023 का वह शुभ दिन आया, जब आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने आपकी योग्यता परखकर आपकी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढाते हुए बड़ौत में अपार जनसमूह के समक्ष मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि श्री सिद्धसागर जी कहकर पुकारा। मुनिश्री सिद्ध सागर जी महाराज का प्रथम मंगल वर्षायोग (चातुर्मास) वर्ष 2024 में नांदणी (महाराष्ट्र ) और सन 2025 का द्वितीय चातुर्मास नांद्रे में ही हो रहा है। मुनि श्री सिद्धसागर जी गुरु चरणों में रहकर निरंतर शास्त्रों का स्वाध्याय, ध्यान, उपवास में अपने समय का सदुपयोग करते रहते हैं।

सतत धर्म प्रभावना में रत हैं मुनिश्री 

मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज का जीवन एक महान आदर्श है। आपके गृहस्थावस्था के भाई-बहन विकास जैन, पंकज जैन, सपना जैन और प्रीति जैन भी निरंतर धर्म साधना करते हुए शास्त्र-स्वाध्याय में लीन रहते हैं। समाज को आप जैसे मुनिराज पर गर्व है। आप गांव-गांव करते हुए जिनधर्म कि सतत धर्म प्रभावना कर रहे हैं।

 मुनिश्री के चरणों में मेरा शत-शत नमोस्तु

धन्य हैं आपकी त्याग-तपस्या। आप स्वभाव के बडे मृदू, विनम्र एवं मितभाषी हैं। आपके प्रवचन प्रभावशाली होते हैं। मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे मुनि श्री सिद्ध सागर जी के रुप में मुझे सच्चे गुरु एवं सच्चे मित्र मिले हैं। मेरी यही भावना है कि जीवन के अंतिम सांस तक गुरु-शिष्य का यह नाता बना रहे। आप के चरणों में मेरा शत-शत नमोस्तु। सिद्धत्व के लिए महावीर स्वामी के पथ पर सिद्ध सागर जी महाराज भगवान महावीर जी के सिद्धांत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page